'स्त्री' में श्रृद्धा कपूर ने अपनाएं हैं ये 5 ट्रेंडी हेयरस्टाइल, हर लड़की पर करेंगे सूट
By royal touch unisex saloon - August 29, 2018
श्रृद्धा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें हर वर्ग का व्यक्ति पसंद करता है। उनकी खूबसूरती के साथ ही एक्टिंग भी जबरदस्त होती है। श्रृद्धा जितनी क्यूट है उतनी ही स्टाइलिश भी हैं। अगर आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करेंगे तो देखेंगे कि वह बहुत ट्रेंडी रहती हैं। हाल ही उनकी फिल्म 'स्त्री' आने वाली है। इस फिल्म में उन्होंने कई अच्छे अच्छे हेयरस्टाइल अपनाए हैं।
1
श्रृद्धा और 'स्त्री'
श्रृद्धा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें हर वर्ग का व्यक्ति पसंद करता है। उनकी खूबसूरती के साथ ही एक्टिंग भी जबरदस्त होती है। श्रृद्धा जितनी क्यूट है उतनी ही स्टाइलिश भी हैं। अगर आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करेंगे तो देखेंगे कि वह बहुत ट्रेंडी रहती हैं। हाल ही उनकी फिल्म 'स्त्री' आने वाली है। इस फिल्म में उन्होंने कई अच्छे अच्छे हेयरस्टाइल अपनाए हैं।
2
श्रृद्धा का फेवरेट लुक
साइड बन का क्रेज केवल आम लड़कियों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड डीवाज में भी खूब छाया हुआ है। इसे बनाने के लिए आपको अपने सारे बालों को सिर के एक तरफ रखना है और ढीली चोटी बनानी है। इस हेयरस्टाइल को वेस्टर्न और इंडियन दोनों लुक से साथ खूब फबता है।
3
फिश टेल करती है क्रेजी
फिश टेल दिखने में बहुत ही जटिल लगती है, लेकिन इसे आप पांच मिनट में काफी आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए बालों में थोड़ा सा जैल लगाएं और बालों को दो भागों में विभाजित करें। अब एक साईड से थोड़े से बाल लें उसके बाद दूसरी साइड से और चोटी बनाती जाएं। इस तरह से नीचे तक पूरे बालों में चोटी बनाएं। यह चोटी वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह की ड्रेस पर अच्छी लगेगी।
4
ट्रेंडी पोनीटेल
पोनीटेल के तमाम स्टाइलों में कर्ली साइड पोनीटेल युवतियों में विशेष लोकप्रिय है। कर्ली साइड पोनीटेल जींस-टॉप और सलवार-कमीज दोनों के ही साथ बढिय़ा लुक देती है। कर्ली साइड पोनीटेल को बनाने के लिए बालों को साइड में लेते हुए ऊपर की ओर से रबड़ बैंड से बांध दें। बालों में जैल लगाना या हेयर स्प्रे करना न भूलें क्योंकि यह पोनीटेल स्लीक लुक में ज्यादा अच्छी लगती हैं।
5
बेस्ट है फॉर्मल के लिए
फॉर्मल लुक के लिए यह काफी अच्छा हेयरस्टाइल है। सबसे पहले बालों को ऊपर बांध लें। फिर इसका बन बनाएं आप चाहे तो आगे से बालों की लेयर भी निकाल सकती है। इसके बालों पीछे के बालों की पोनी टेल बनाएं और फिर दोनों का आपस में मिला दें। यह आपको अट्रैक्टिव लुक देगा।
6
स्टाइलिश हेयरस्टाइल
यदि आपको क्लासिक लुक पसंद है, तो आपको पोनीटेल का यह स्टाइल पसंद आएगा। रोप ब्रेड पोनीटेल बनाने में बहुत ही आसान है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगेगा। पहले अच्छी तरह बाल सुलझा लें और एक रबर बैंड ऊपर की ओर लगाएं। अब बालों को दो भागों में कर दोनों भागों को ट्विस्ट करें। अब इन ट्विस्ट किए गए भागों को एक-दूसरे पर ऊपर से नीचे तक ट्विस्ट करें और नीचे भी एक रबर बैंड लगा दें। लीजिए तैयार है आपकी रस्सीनुमा चोटी वाली पोनीटेल।
FOR MORE INFORMATION CLICK HERE
0 comments